फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसी यूनियन का सहयोग न मिलने पर ट्रक ऑपरेटरों ने खत्म की हड़ताल

Fri, 19 Jan 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में ट्रक ऑपरेटरों की दो दिन की हड़ताल बेअसर रही। निजी बस और टैक्सी ऑपरेटरों का समर्थन न मिलने पर आंदोलन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के बीच निजी बस और टैक्सी ऑपरेटर वाहन दौड़ाते रहे। हालांकि, दूसरे दिन बाहरी राज्यों से भी सामान लेकर ट्रक चंबा नहीं पहुंचे, लेकिन शुक्रवार को इनकी आवाजाही भी बहाल हो गई। ऐसे में आंदोलनरत ऑपरेटरों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। साथ ही स्पष्ट किया है कि अब तभी हड़ताल की जाएगी, जब सभी यूनियनें एक साथ आएंगी।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने हड़ताल करने का निर्णय लिया था। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने राज्य कार्यकारिणी से निर्देश न मिलने पर बस सेवाएं बहाल रखीं। टैक्सी ऑपरेटर भी एकमत नहीं हो पाए। दो दिन तक ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल चली। इसका कोई असर न होने पर अब यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। ट्रक यूनियन चंबा के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर का कहना है कि इस बार हड़ताल को पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाया। अन्य सभी गाड़ियां दौड़ाते रहे। कहा कि अब हड़ताल खत्म कर दी है। कहा कि शनिवार से ट्रक सड़कों पर दौड़ना शुरू होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें