फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेडक्रॉस लेबोरेटरी चंबा में होंगे थायराइड और कैंसर के टेस्ट

Fri, 19 Jan 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा रेड क्रॉस लैबोरेट्री में ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का किया शुभारंभ करते उपायुक्त अ
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जिला अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेडक्रॉस लेबोरेटरी चंबा में ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि इस मशीन के माध्यम से थायराइड, एनटी टीपीओ, कैंसर से संबंधित, प्रोस्टेट विटामिन, एंटी प्रो बीएनपी, हेपेटाइटिस से संबंधित टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि मरीजों को पहले इस प्रकार के टेस्ट के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। अब इस मशीन के माध्यम से यहीं टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध होगी। बताया कि डलहौजी, तीसा और चुवाड़ी स्थित रेडक्रॉस शाखा की लेबोरेटरी से भी इन टेस्ट के सैंपल चंबा भेजे जाएंगे। ईमेल से इनकी रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे जिले के दूरदराज क्षेत्रों की आम जनता को लाभ मिलेगा। कहा कि ये सभी टेस्ट चंबा में स्थित लेबोरेटरी से अपेक्षाकृत बहुत ही कम दर पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पहले से ही सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा आम जनता को अन्य लेबोरेटरी के अपेक्षाकृत कम दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। यह मशीन स्थापित होने से जिलावासियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी नीना सहगल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें