फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोकसभा आयोजित कर कांग्रेसियों ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए चंबा जिला मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी चंबा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा की कार्यकारिणी के अलावा कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, युवा कांग्रेस, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अलावा अन्य कांग्रेस फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और रामधुन गायन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, महासचिव नरेश राणा, कपिल भूषण, उपाध्यक्ष जगदीश हांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, विजय कुमार, अब्दुल्ल गनी, चंचल नैयर, भारती नैयर, सुभाष शर्मा, गोवर्धन आहुजा, भानु प्रताप सिंह, लियाकत खान, आरिफ मलिक, हसनदीन, भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, जितेंद्र सूर्या, जीवन सलारिया, ललित भूषण, दीपक कुमार, खालिद मिर्जा, राकेश ठाकुर, जितेंद्र मैहरा, देवराज शर्मा, मनोज काशव, शिवकर्ण चंद्रा, डीआर निर्मोही, अरुण शर्मा, राजेंद्र कुमार, विशाल बनवाल आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आत्मा के लिए शांति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें