फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाड़ी गला से खज्जियार की तरफ सड़क की कटिंग से गिरे देवदार के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मियाड़ी गला से खज्जियार की तरफ सड़क कटिंग के कार्य में देवदार के पेड़ों की बलि दी जा रही है। मगर इसको लेकर वन विभाग आंखें मूंद कर बैठा है। सड़क को चौड़ा करने के नाम पर ठेकेदार पीला पंजा चलाकर दस से 15 साल वर्ष के देवदार के पेडों को मलबे के साथ गिरा रहा है।
विज्ञापन

यह क्रम पिछले कई दिनों से चला हुआ है। सड़क किनारे मलबे के साथ देवदार के गिरे पेड़ देखे जा सकते हैं। हैरानी इस बात की है कि इसको लेकर वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यही कारण है कि ठेकेदार मनमर्जी से सड़क की कटिंग करके देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
यही नहीं मार्ग पर कई स्थानों पर देवदार के पेड़ कटिंग की वजह से गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। समय रहते इन पेड़ों को बचाने के लिए रिटेनिंग वॉल नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में ये भी पेड़ गिर जाएंगे। क्योंकि सर्दियां शुरू होने वाली है। सर्दियों में खज्जियार में भारी बर्फबारी के साथ बारिश होती है। ऐसे में यहां पेड़ों के साथ रिटेनिंग वॉल लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसको लेकर लोनिवि को चिट्ठी भेजी जाएगी, जिससे पेड़ों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। इसके अलावा ठेकेदार को भी पेड़ गिराने को लेकर जुर्माना ठोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें