फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्रैप कैमरों से पांगी के जंगलों पर रखी जाएगी नजर

Wed, 31 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल पांगी के जंगलों में वन्य जीवों की सुरक्षा और अवैध कटान व शिकार रोकने के लिए विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे उन जंगलों में लगाए गए हैं, जहां पर वन्य जीवों के शिकार और कटान होने की आशंका अधिक रहती है। अभी तक 12 के करीब कैमरे स्थापित किए गए हैं। जंगलों में इन कैमरों को स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इन कैमरों की वन रक्षक समय-समय पर निगरानी भी करेंगे। इसमें रिकॉर्ड होने वाली तस्वीरों से जहां जंगल में अवैध गतिविधि करने वालों का पर्दाफाश होगा तो वहीं जंगलों में फल-फूल रही विलुप्त वन्य प्रजाति भी सामने आएगी।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि कैमरों से उन स्थानों पर नजर रखी जा सकेगी, जहां पर वन रक्षक कई बार नहीं पहुंच पाते। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे जंगलों में अवैध शिकार और कटान की सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें