फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परिवहन निगम की लापरवाही टूटे शीशों वाली बसें चला रहा

Sun, 18 May 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस के आगे का टूटा शीशे के तस्वीर। संवाद
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम की कई बसों के आगे के (फ्रंट) शीशे टूटे हुए हैं, फिर भी इनका संचालन बदस्तूर जारी है। सबसे खतरनाक स्थिति तब उत्पन्न होती है जब ड्राइवर के ठीक सामने लगा शीशा ही चटख जाता है।
विज्ञापन

इससे न केवल ड्राइवर की सुरक्षा खतरे में है बल्कि बस में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों की जान भी दांव पर लगाई जा रही है।
पुराने बस स्टैंड पर आने-जाने वाली अधिकतर बसों के फ्रंट शीशे लंबे समय से टूटे हुए हैं लेकिन अब तक उन्हें बदला नहीं गया।
यात्रियों ने कई बार इस बारे में शिकायतें भी कीं लेकिन परिवहन निगम ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यात्रियों की मानें तो टूटा हुआ शीशा सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन सकता है। परिवहन नियमों के तहत किसी भी सार्वजनिक वाहन में ऐसी खामियां होने पर तुरंत उसे सेवा से हटाना चाहिए। अब देखना होगा कि परिवहन निगम कब जागेगा और इन जर्जर बसों की मरम्मत कर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिला पाएगा। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही बसों में नए शीशे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें