फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जल्द बनेगा ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
पुलिस ग्राउंड बारगाह में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यहां मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया जाएगा जहां बीमार बच्चों के साथ उनकी माताओं के रहने की भी व्यवस्था रहेगी। इन दोनों के निर्माण कार्य पर 31.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भवनों का शिलान्यास भी कर दिया। लोक निर्माण विभाग टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। विभाग ने इसकी ड्राइंग पहले ही तैयार कर ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को ट्रामा सेंटर सुविधा के लिए टांडा या शिमला रेफर किया जाता है इसलिए जिले के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि मेडिकल कॉलेज चंबा में ट्रामा सेंटर की सुविधा शुरू की जाए। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने ट्रामा सेंटर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के लिए मंजूरी प्रदान की है। ट्रामा सेंटर खुलने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। साथ ही आने वाले समय में जिले में होने वाली दुर्घटनाओं के घायलों को चंबा से रेफर नहीं किया जाएगा।
ट्रामा सेंटर का भवन बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर करवाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस भवन को जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों की पालना की जा रही है। - जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आने वाले समय में मरीजों को ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलने वाली है। भवन तैयार होने पर वहां मशीनों को स्थापित किया जाएगा।
डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें