पांगी (चंबा)। लोकसभा चुनाव के तहत मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत माइक्रो ऑब्जरवर्स का पूर्वाभ्यास हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की निगरानी में यह कार्यक्रम हुआ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जरवर्स की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव में निष्पक्ष और सचेत रहकर सेवाएं देने के निर्देश दिए। रेई स्कूल के प्रधानाचार्य एवं मास्टर प्रशिक्षक केदार शर्मा ने अधिकारियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाने सहित प्रशिक्षण किया। मोबाइल पोलिंग टीम, मतदान सुविधा केंद्र और पोस्टल वोटिंग सेंटर टीम को भी चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण और महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार पांगी सीता राम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद