भरमौर (चंबा)। खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मिलेट (अन्न) प्रसंस्करण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा रहे।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मिलेट से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों की जानकारी दी गई और उनके व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए गए। विशेषज्ञों ने मिलेट के पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ तथा इसके प्रसंस्करण और उपयोग के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विषय विशेषज्ञ बागवानी डॉ. मनोहर लाल, डॉ. सतीश कुमार (वैज्ञानिक) तथा प्रोफेसर अनिल वर्मा ने प्रतिभागियों को जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए माइक्रोवेव ओवन और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। संवाद