फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में चरमरा रही शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था

Mon, 27 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा चुकी है। सड़क पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो रहा है। वाहन चालकों सहित राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कहने के लिए मिंजर में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवानों की डयूटी लगाई गई है लेकिन हालात ऐसे बने हुए हैं कि शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुबह पुराने बस स्टैंड, ईरावती, टैक्सी स्टैंड और बाजार में ट्रैफिक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मचारी जाम को खुलवाते हुए नजर तो आए लेकिन जो व्यवस्था पिछले साल देखने को मिली थी, उसकी कमी इस बार साफ झलक रही है। बचत भवन के बाहर वाहनों को बिना अनुमति पार्क किया जा रहा है। पिछले साल वहां एक पुलिस कर्मचारी तैनात था, केवल सरकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मियों के वाहनों को वहां पार्क करने की अनुमति थी। इस कारण वहां जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली। इस बार ऐसी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जाम की समस्या हल करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें