फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ककीरा में रोजाना लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा जाम

Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चुवाड़ी बाजार में जाम के दौरान पास देने के लिए पीछे हटती एंबुलेंस।
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। त्योहारी सीजन में ककीरा बाजार में वाहनों का जाम चालकों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। शनिवार को करीब 3:30 बजे दोनों ओर से इतनी गाड़ियां जाम में फंस गईं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

आखिरकार लोगों को जाम खुलवाने के लिए आगे आना पड़ा। लोगों को जाम से निजात दिलवाने में करीब आधे घंटे का समय लग गया।
बता दें कि रोजाना दोपहर और शाम के समय रेस्ट हाउस से लेकर ककीरा बाजार और हरिगिरी आश्रम तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आलम यह है कि कई बार तो जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि बकलोह चौकी से जाम खुलाने के लिए पुलिस बल को बुलाना पड़ जाता है। कोई दिन ऐसा नहीं कि जिस दिन बाजार से लेकर रेस्ट हाउस तक और बैंक से लेकर हरिगिरी आश्रम तक जाम न हो। कई बार तो जाम को खुलवाने के लिए स्थानीय लोगों को खुद आना पड़ता है। लोगों में राजीव कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, प्रताप चंद ने पुलिस विभाग से मांग उठाई है कि बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें