फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में 30 सड़कों पर यातायात ठप, 315 गांवों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बाद बर्फ से अटी ​अ​ग्निशमन विभाग की गाड़ी
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में में 35 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है जबकि 60 ट्रांसफार्मर बाधित होने से 315 गांवों में अंधेरा पसर गया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में 18 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी नौ सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में बारिश के चलते प्रचंड ठंड हो गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन के मुताबिक वीरवार को मौसम खराब रहने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। चंबा जोत मार्ग पर भी बर्फबारी हुई है। राहत की बात यह है कि चंबा-पांगी वाया सचे मार्ग को छोड़कर सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। जबकि पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही खराब मौसम के बावजूद जारी रही।
विज्ञापन

कहां कितने ट्रांसफार्मर ठप
जनजातीय क्षेत्र पांगी में 60 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। चंबा में 11 और तीसा में तीस ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। इसके अलावा पांगी में बर्फबारी के चलते बंद 35 सड़कों में से पांच मार्ग बहाल हो गए हैं। हालांकि, इन मार्गाें पर वाहनों की आवाजाही रिस्की है।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि खराब मौसम के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। जैसे ही मौसम साफ होगा, व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। अलर्ट के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें