फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी घूमने आए पर्यटकों से मारपीट

Wed, 27 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी की हसीन वादियों में घूमने पहुंचे राजस्थान के एक परिवार के सदस्यों का रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप मोहाली की दंपती और एक अन्य व्यक्ति पर लगे हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित निशा योगी पत्नी श्रीकांत निवासी प्लॉट नंबर 01/12 गोविंद नगर चरण नदी मुरलीपुरा डाकघर और पीएस मुरलीपुरा जिला जयपुर राजस्थान ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति श्रीकांत, सास सुनीता योगी, ससुर राम निवास, ननद पंकज तंवर, छोटी ननद मोनिका गौतम, देवर संदीप कुमार, निवेश गौतम और बच्चों संग पोहलानी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। पोहलानी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे डैनकुंड की ओर लौट रहे थे तो रोहित शर्मा निवासी मकान नंबर 162 एयरोसिटी ब्लॉक नंबर ए मोहाली उसकी पत्नी दामिनी शर्मा समेत एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा कर रहे थे। जब तीनों उनके पास पहुंचे तो वे नशे में थे और अभद्र व्यवहार करने लगे। जैसे-तैसे वे वहां से निकल कर गांधी चौक डलहौजी पहुंचे ताे पीछे से आरोपियों ने वहां पहुंच कर उनके पति श्रीकांत और देवर संदीप कुमार के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उनके पति और देवर चोटिल हो गए। घायलों का डलहौजी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों को थाने तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें