फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में दो माह बाद परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे सैलानी

Sat, 30 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में दो माह बाद रौनक लौटी है। वीकेंड पर पड़ोसी राज्यों से सैलानी परिवार सहित छुट्टी मनाने शनिवार को डलहौजी पहुंचे। इसके चलते काफी समय से वीरान चल रहीं डलहौजी की गलियों में सैलानियों की चहलकदमी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

होटल व्यावसायियों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। दो महीने से होटलों में रहने के लिए कोई सैलानी नहीं आ रहा था। वीकेंड पर होटलों में बुकिंग के लिए फोन की घंटी बजती रही। मणिमहेश यात्रा के दौरान डलहौजी में पर्यटन कारोबार चमकने की उम्मीद थी, लेकिन यात्रा के दौरान भी सैलानी नहीं पहुंचे। ऐसे में वीकेंड पर सैलानियों की अचानक डलहौजी में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।

डलहौजी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मौंगा ने बताया कि पिछले दो महीने से पर्यटन कारोबार ठप था। प्रदेश में बरसात के दौरान हुई तबाही के बाद सैलानी डलहौजी नहीं पहुंच रहे थे। हालांकि, डलहौजी सैलानियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। बावजूद इसके सैलानी नहीं आ रहे थे। ऐसे में वीकेंड पर सैलानियों की चहलकदमी बढ़ी है। इससे होटल कारोबारियों सहित अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें