फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार पंचायतों में मूसलाधार बारिश ने मक्की की फसल कर दी बर्बाद

Sat, 04 Jul 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीढ़ीदार खेतों में बहने लगा पानी का नाला, बीज समेत निकल आई फसल
विज्ञापन

खेतों में फसल की बर्बादी होते देख किसानों की आंखों से निकल आए आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। क्षेत्र की चार पंचायतों में मूसलाधार बारिश ने मक्की की फसल को बर्बाद कर दिया। शनिवार सुबह दो घंटे तक भारी बारिश हुई। सीढ़ीदार खेतों में पानी का नाला बहने लगा।
मक्की की फसल बीज समेत मिट्टी से बाहर निकल आई। खेतों में गड्ढे बन गए। किसानों की मेहनत बारिश के पानी के साथ बह गई। किसान अपनी आंखों के सामने मक्की की फसल को बर्बाद होते हुए देखते रह गए, वे चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में नरेश कुमार, पवन कुमार, मान सिंह, केवल, हेमराज और सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय आसमान से बारिश आफत बनकर बरसी। दो घंटे तक लगातार बारिश होती रही। किसानों ने यही सोचा कि अब उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। तेज हवा के झौंकों ने बारिश को रोकने का काम किया। हालांकि, दो घंटे की बारिश ने खेतों में मक्की की फसल 50 फीसदी बर्बाद कर दी। खेत दलदल बन गए। धूप खिलने के बाद ही किसान खेतों में बची फसल को सीधी करने का कार्य शुरू कर पाएंगे। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि किसानों को हुए नुकसान के बदले में आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि जल्द प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें