फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिविल अस्पताल किलाड़ में दवाइयों की उपलब्धता का लिया जायजा

विज्ञापन
चंबा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किलाड़ के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लेती आवासीय आयुक्
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने सिविल अस्पताल किलाड़ का औचक निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने सर्दियों के मौसम को देखते हुए उपलब्ध सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं, आवासीय आयुक्त पांगी की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में आवासीय आयुक्त ने घाटी को 2024 तक टीबी मुक्त करने में स्वास्थ्य विभाग पांगी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय समय पर अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य की जांच करवाने का सुझाव दिया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष ठाकुर ने आवासीय आयुक्त को घाटी में टीबी रोग की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके उपरांत आवासीय आयुक्त ने निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किलाड़ का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान आवासीय आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग मान सिंह शर्मा भी मौजूद रहे। आवासीय आयुक्त ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ का दौरा कर बॉय और गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को विद्यालय के निर्माणाधीन भवन, स्टेज और खेल मैदान के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें