फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सूखे पेड़ों तले चुवाड़ी के लोगों की डगर, बारिश-तूफान में सता रहा हादसों का डर

विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी बाजार में हादसे को न्योता देता खोखला हुआ पेड़।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में सूखे पेड़ हादसे को न्योता दे रहे हैं। हैरत की बात यहां यह है कि सूखे पेड़ों को काट कर हटाने को लेकर अभी तक नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से कोई भी प्रयास तक नहीं किया जा सका है। जिस वजह से लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, लोगों और वाहन चालकों में काफी रोष है।
विज्ञापन

राम लाल, देस राज, मंगत राम, सोभिया राम, दुनी चंद और स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के इर्द-गिर्द सूखे पेड़ों की तादाद काफी बढ़ चुकी है। भारी बारिश या तूफान चलने पर सूखे पेड़ गिर भी सकते हैं। सूखे पेड़ की चपेट में आने से लोग या राहगीर घायल भी हो सकते हैं। बावजूद इसके पंचायत प्रबंधन की अनदेखी अन्य लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। यह सूखे पेड़ नगर पंचायत चुवाड़ी के अधीन आते हैं। इसके बारे में ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। जिस कारण लोगों को हर दिन सूखे पेड़ों से हादसे का भय सताता रहता है। लोगों ने नगर पंचायत चुवाड़ी से मांग की है कि जल्द से जल्द सूखे पेड़ों को काटा जाए। ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घट सके।
विज्ञापन



नगर पंचायत चुवाड़ी के उपप्रधान सुरेंद चाढ़क का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें