फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों को बताया, कुत्ताें के काटने पर कैसे करें उपचार

Thu, 18 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा चंबा में पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से डॉग बाइट अवेयरनेस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कुत्तों के काटने से होने वाले खतरों, उससे बचाव और प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग से पहुंचीं डॉ. दीक्षा ने विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी भाषा में डॉग बाइट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, घाव को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना क्यों आवश्यक है। साथ ही समय पर चिकित्सकीय सहायता लेना कितना महत्वपूर्ण है।
साथ ही उन्होंने रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के बारे में भी जानकारी दी और उससे बचाव के उपाय समझाए। डॉ. दीक्षा ने बच्चों को यह भी बताया कि अनजान या आक्रामक कुत्तों से दूरी बनाए रखना, उन्हें छेड़ने से बचना और सुरक्षित व्यवहार अपनाना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने पशु एवं चिकित्सा विभाग एवं डॉ. दीक्षा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें