फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटकों को कुंजड़ी मल्हार और मुसादा से रिझाने की तैयारी

Thu, 18 Dec 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डलहौजी में विंटर कार्निवल का आयोजन होगा। 25 से 31 दिसंबर तक पर्यटकों को चंबा की पुरानी संस्कृति को यहां देखने का मौका मिलेगा। इसके लिए गांधी और सुभाष चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुंजड़ी मल्हार और मुसादा गायन की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। ये दोनों गायन चंबा की पारंपरिक संस्कृति को बयां करते हैं।
विज्ञापन

इस कार्निवल के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त भी इसकी समीक्षा बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश दे चुके हैं। अब एसडीएम डलहौजी बाकी तैयारियों को पूरी करने में जुटे हैं। रोजाना सरकारी विभागों के अधिकारियों से बैठक करके रूपरेखा तैयार की जा रही है।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि 25 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक संध्या में दो से तीन घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। अंतिम संध्या को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रात 12 बजे तक होंगी। इस कार्निवल में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगेंगी। जिसमें विभागीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह अपने हस्त निर्मित उत्पादों को भी वहां प्रदर्शित और बिक्री कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्निवल सर्दी के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें