फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेरा तीन परियोजना के जलाश्य से छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चमेरा तीन परियोजना के खड़ामुख जलाशय से सिल्ट साफ करने के लिए रविवार को पानी छोड़ा जाएगा। इससे रावी नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा।
इसको देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को रावी तट जाने से मना किया है। हालांकि स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए चमेरा प्रबंधन लाउड स्पीकर के जरिये भी लोगों को सूचित कर रहा है।
इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी जलाशय से पानी छोड़ने के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि पंचायत प्रतिनिधि अपने स्तर पर क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी सूचना दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे उपरोक्त तारीख को रावी तट पर न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें