फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तंबाकू लाइसेंस के लिए लगेगा 500 रुपये शुल्क

Fri, 14 Nov 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने तंबाकू बिक्री के लिए लाइसेंस संबंधी नियमों को सख्त कर दिया है। दुकानदारों को 500 रुपये शुल्क देकर लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होगा। नगर परिषद में अब तक करीब 110 दुकानदारों ने आवेदन कर दिया है। यह लाइसेंस तीन साल तक वैध रहेगा और इसके बाद इसे नवीनीकरण करना होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने चेताया है कि बिना लाइसेंस तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली बार पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर उससे भी अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह नियम न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करेगा बल्कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बता दें नगर परिषद के दायरे में करीब 451 दुकानें हैं। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि लाइसेंस बनवाना सभी दुकानदारों के लिए अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें