फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंतजार में कट रहा समय, आधे रास्ते से लौट रहीं बसें

Wed, 15 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र के लोगों को इन दिनों बसों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार और राज कुमार ने बताया कि कई रूटों पर बसें अपने निर्धारित समय और स्थान से नहीं चल रही हैं। कुछ बसें आधे रास्ते से लौट रही हैं और लोग इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार निजी बस, जो प्रतिदिन सुबह 7:20 बजे झौड़ा से डलहौजी के लिए चलती थी, अब नियमित रूप से अपने पूरे रूट पर नहीं चल रही है। यह बस केवल सुंडला तक ही आती है और सुबह भी बस सुंडला से ही डलहौजी के लिए रवाना हो रही है। इससे ग्राम पंचायत लिग्गा, माझली, द्रेकड़ी, बाड़का, भजोत्रा, सेरी, मौड़ा और आस-पास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार निजी बस, जिसकी शाम 5:00 बजे झौड़ा से सुंडला के लिए वापसी तय है, अब वह वापसी नहीं करती। यह बस झौड़ा में ही रुक जाती है।
उन्होंने कहा कि सुबह 6:30 बजे निकलने वाली निजी बस, जो अथेड़ से डलहौजी के लिए रवाना होती आ रही है। वह भी अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन अथेड़ तक नहीं पहुंच रही है और सुंडला से ही चलना शुरू कर देती है। इस समस्या को जल्द हल किया जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। यदि किसी भी रूट में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें