फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जि नाग सांस्कृतिक मेले में तिलक भारद्वाज ने लूटी पहली सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
खज्जियार में खज्जी नाग मले के दौरान प्रस्तुति देते मुसाधा गायन के कलाकार।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जि नाग सांस्कृतिक मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक तिलक भारद्वाज के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी गीत कियां सुकू अमणे रा दाना और हाय बो मेरे जोबना पर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा कई पहाड़ी गीतों की लड़ियां लगाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। रोशन और पत्नी ने मुसाधा गायन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को पुरानी संस्कृति से रूबरू करवाया। इसके बाद पवन भारद्वाज, सुरेंद्र टंडन, अश्वनी कुमार, कंचन रोशन और जितेंद्र ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस दौरान भाजपा मंडल चंबा के अध्यक्ष विनोद कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
पंचायत प्रधान देसराज ने उन्हें शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। देसराज ने बताया कि खज्जि नाग लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे जिला के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। इस नाग मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग दूरदराज के क्षेत्रों से आते हैं। आने वाले समय में इस मेेले का विस्तार किया जाएगा। मेले में अस्थाई मार्केट भी सजाई गई है। इसमें जिला और प्रदेश के व्यापारियों ने दुकानें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें