फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में जंगली जानवरों का शिकार करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 01 Dec 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जंगली जानवरों का शिकार करने वालों को पकड़ने लिए वन विभाग ने एंटी पोचिंग रेड करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। साथ ही कर्मचारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। जंगल के आसपास रात के समय कोई भी अज्ञात व्यक्ति नजर आए तो उससे गहनता से पूछताछ करने को कहा गया है। यदि उस व्यक्ति के पास कोई हथियार मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। ऐसे निर्देश वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने वन परिक्षेत्र अधिकारी से लेकर वन खंड अधिकारी व वन रक्षकों को दिए हैं। एंटी पोचिंग रेड करने वाली टीम का नेतृत्व वह स्वयं कर रहे हैं, ताकि स्टाफ को कार्रवाई करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दी के दौरान वन्य जीव खाने की तलाश में निचले इलाकों में पहुंच जाते हैं। जहां पर उनका अवैध शिकार होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया है कि वे अवैध शिकारियों की सूचना विभाग को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। लोगों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया है। रात की पेट्रोलिंग में जड़ी बूटी की तस्करी करने वालों को भी पकड़ा गया था। अब अवैध शिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें