फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भंजराड़ू बस स्टैंड से लंबी दूरी के तीन रूट ठप

Fri, 19 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। आपदा के बाद से भंजराड़ू बस स्टैंड से लंबी दूरी के तीन बस रूट एक माह से बंद हैं। इसके चलते आम लोगों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर टांडा मेडिकल कॉलेज, पीजीआई चंडीगढ़ और शिमला जाने वाले यात्रियों को अब सीधी बस सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार निगम प्रबंधन से बसें बहाल करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार परवाणू-भंजराड़ू (सुबह 5:00 बजे), शिमला–बैरागढ़ (शाम 5:00 बजे) और भंजराड़ू-टांडा (सुबह 4:30 बजे) बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। यात्री राज कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, शक्ति प्रसाद, वीरेंद्र कुमार और रोशन लाल ने कहा कि शिमला और परवाणू जाने वाली बस से मरीजों को आसानी से पीजीआई चंडीगढ़ तक ले जाया जाता था। वहीं, टांडा वाली बस से मेडिकल कॉलेज पहुंचना सरल था। अब मरीजों और विद्यार्थियों को निजी टैक्सियों या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र भी शिमला रूट की बस बंद होने से खासे परेशान हैं। सभी ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इन रूटों पर बस सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं।
विज्ञापन


परवाणू-भंजराड़ू बस सेवा ऊना डिपो के तहत आती है। इसके लिए पत्राचार किया है। आपदा से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए जल्द उचित व्यवस्था की जाएगी। शुगल सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें