फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो-सिल्लाघ्राट सड़क पर दस दिन से सरकारी तीन बसें खराब

Fri, 29 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दो बसें हुईं खराब, अब एक और बीच रास्ते में हांफ गई
विज्ञापन

पावर हाउस के पास बसों के खराब होने से लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो-सिल्लाघ्राट सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
पावर हाउस और बालू के बीच करीब दस दिन से एक बस खराब हालत में सड़क किनारे खड़ी है, जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब इस बस को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक और जरूरी उपकरण लेकर भेजी गई निगम की बस भी मौके तक नहीं पहुंच सकी और बीच रास्ते में ही खराब हो गई। इसके बाद एक और बस भेजी गई, लेकिन वह भी तकनीकी खराबी के चलते वहीं खड़ी हो गईं। इस तरह एक ही स्थान पर एचआरटीसी की तीन बसें खराब हो गई हैं, जिससे न केवल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति भी उजागर हो रही है।
स्थानीय लोगों दिनेश कुमार, धर्म सिंह, जगत सिंह, महिंद्र कुमार, मंगत रात, चैन सिंह आदि का कहना है कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक के साथ-साथ हैरान करने वाली भी है, जहां एक खराब बस को ठीक करने के प्रयास में दो और बसें भी खराब हो गईं। लगातार खराब हो रही बसों के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जम्मुहार और धुलाड़ा सड़क पर भी कई बार दुर्घटनाएं होते-होते टल चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की नियमित तकनीकी जांच, समय पर मरम्मत व्यवस्था और सख्त निगरानी प्रणाली लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि मेकेनिकों को बसों को दुरुस्त करने के लिए भेजा जाएगा। सही से बसों को दुरुस्त करके दोबारा रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें