फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गीला-सूखा कचरा अलग न करने वालों को सीधा जुर्माना, नोटिस की जरूरत नहीं

Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर कदम उठाया है। अब गीला और सूखा कचरा अलग न करने वाले मकान मालिकों को किसी नोटिस के इंतजार में नहीं रखा जाएगा बल्कि सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के अनुसार पहली बार उल्लंघन करने पर 2000 का जुर्माना तय किया गया है। यदि नियम के पालन में सुधार नहीं होता है तो जुर्माने की राशि बढ़ाने की भी योजना है। नगर परिषद की टीमों ने पूरे शहर में सर्वे और फीडबैक अभियान शुरू किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग अपने घर और मोहल्ले में कचरा सही तरीके से अलग कर रहे हैं। इस अभियान से न केवल शहर की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कई लोग सफाई कर्मचारियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके नहीं देते हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों का पूरा दिन कूड़ा छांटने में गुजर जाता है। इसके लेकर नगर परिषद ने सर्वे शुरू किया। टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा अलग-अलग करके देने बारे जागरूक किया। इसके साथ ही अब फैसला लिया कि अब नियमों का पालन न करने वालों को नोटिस नहीं बल्कि सीधे जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि आने वाले महीनों में जुर्माने की राशि और नियंत्रण अभियान और कड़े किए जा सकते हैं। स्वच्छता नियमों की अवहेलना अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गीला और सूखा कचरा अलग करने के नियम का पालन करें और अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें