फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-पद्दर संपर्क सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

Fri, 28 Nov 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्दर मैदान की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। पंचायत की ओर से संपर्क सड़क पर इंटरलॉक टाइलें डालने का कार्य आरंभ किया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद सड़क का कार्य आरंभ हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण दीपक, संजीव, संदीप, अमित, अमर चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि बनीखेत से पद्दर की ओर लोगों का आना-जाना रहता है। इस सड़क की हालत कई सालों से बदहाल थी। तीन स्कूलों और दो कॉलेजों समेत एनएचपीसी, अस्पताल, अग्निशमन कार्यालय और कई सरकारी दफ्तरों के लिए इस सड़क का इस्तेमाल किया जाता है। अब इंटरलॉक टाइलें डालने से आवाजाही आसान होगी। उधर, बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा ने बताया कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मनरेगा के तहत इंटरलॉक टाइलें डाली जा रही हैं। संपर्क सड़क पर यातायात बाधित है। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें