फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोगा पिकअप हादसे की होगी प्रशासनिक जांच, डीसी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
There will be an administrative inquiry into the saroga accident, DC gave instructions
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपायुक्त ने सरोगा सड़क हादसे की प्रशासनिक जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम भटियात की अगुवाई में तीन सदस्यों की टीम को एक सप्ताह के भीतर घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। बुधवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में उपचाराधीन 17 घायलों में से एक मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जबकि, नौ घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सरोगा नाले से सिंहा संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि, 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलावस्था में उन्हें सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। मंगलवार देरशाम 10 मरीजों को टांडा रेफर किया गया जबकि, 17 मरीज उपचाराधीन रहे। वहीं, एक मरीज की हालत बिगड़ने पर देर रात उसे टांडा के लिए रेफर किया गया। बुधवार को 16 मरीजों में से 9 को अस्पताल से छुट्टी दी गई। दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उपायुक्त ने दुर्घटना की प्रशासनिक जांच का जिम्मा एसडीएम भटियात को सौंपा।
एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि मंगलवार देररात को एक मरीज को टांडा रेफर किया गया है। बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए उनकी अगुवाई में मेकेनिकल विंग के सहायक अभियंता और पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई है। बताया कि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल चुवाड़ी के एसएओ डॉ. श्याम ने बताया कि एक मरीज को टांडा रेफर किया गया जबकि, बुधवार को नौ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें