चंबा। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना रिजर्व बैंक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई। इस वर्ष बैंक के कार्यकाल की 90वीं सालगिरह है। इसके तहत एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
यह स्नातक कर रहे विद्यार्थियों के लिए होगी। इसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा सामान्य विषयों पर आधारित है। इसके चार चरण होंगे। पहला चरण कंट्री ऑनलाइन प्रतियोगिता दो छात्रों की टीमों में मल्टीपल च्वाइस प्रश्नों के उत्तर देंगे। एक कॉलेज से कई टीमें भाग ले सकती है। दूसरा प्रदेश स्तरीय राउंड ऑनलाइन प्रतियोगिता में चयनित टीमें राज्य स्तरीय राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी। खंड स्तरीय राउंड में प्रदेश स्तर विजेता खंड स्तर के राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगे। नेशनल राउंड में पांच खंड स्तर राउंड विजेता अंतिम प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह जानकारी जिला चंबा प्रबंधक एलडी चौहान ने दी। बताया कि छात्र कॉलेज आईडी के साथ https: www.rbi90quiz.in वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद