फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, खाली कराया

Fri, 25 Apr 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार सुबह प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी एक प्रशासनिक मेल-आईडी पर प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा उपायों के तहत उपायुक्त कार्यालय और आसपास के सभी प्रशासनिक कार्यालयों को खाली कराया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरी छानबीन की। तलाशी अभियान के बाद धमकी को अफवाह करार दिया गया, लेकिन इससे जुड़ी चिंताएं और चर्चाएं शहर भर में जारी रहीं।
विज्ञापन


11:20 बजे- चंबा के उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्रशासन की मेल-आईडी पर प्राप्त धमकी के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया और उपायुक्त कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना।

11:30 बजे-पुलिस अधीक्षक चंबा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय से सुरक्षित बाहर निकाला। कर्मचारियों को एसबीआई बैंक के मैदान और चंबा चौगान में भेजा गया।
विज्ञापन


12:00 बजे-बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सुरक्षा टीमों ने उपायुक्त कार्यालय, एडीएम कार्यालय, जिला राजस्व कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों की तलाशी शुरू की।

12:30 बजे-गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया गया। सभी प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों को बाहर निकाला गया और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसर को छान मारा।

1:00 बजे-किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। तलाशी अभियान जारी रहा, और सभी कार्यालयों के अंदर और बाहर की जांच पूरी की गई। बम निरोध दस्ता उपायुक्त परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करके लौटा। इसके बाद ई-मेल के जरिये उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी को अफवाह करार दिया गया। मगर दोपहर 2:30 बजे तक कार्यालय में किसी भी कर्मचारी-अधिकारी को प्रवेश नहीं दिया गया।

2:30 बजे

उपायुक्त कार्यालय और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों को फिर से खोला गया। कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और कार्यालयों में लौटना शुरू किया। कार्यालयों का कार्य शुरू हो गया, और स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन अब ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रहे हैं।





हमारे पास साइबर सेल की टीम है, जो इस धमकी के भेजने वाले का पता लगाएगी। हम उसे पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। -मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त



धमकी के बाद हमने चप्पा-चप्पा जांच कर सुरक्षा सुनिश्चित की है। अब साइबर सेल को इस मामले में आगे की जांच सौंपी गई है। -अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

बम से उपायुकत कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद चेकिंग के बाद बाहर निकाले गए वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें