फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सालवां में एक माह से पटवारी नहीं, लोगों के अटके काम

Mon, 23 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका के तहत आने वाले पटवार सर्किल सालवां में एक महीने से पटवारी का पद खाली होना क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोगाें को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी की अनुपस्थिति के चलते इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, निशानदेही और विभाजन जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई किलोमीटर दूर अन्य पटवार सर्किलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं, पटवारी न होने से छात्रों को बेरोजगारी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।
कई विद्यार्थियों ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन प्रमाण पत्र न बनने से वे चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी या अस्थायी तौर पर पटवारी की नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि एक महीने से अधिक समय से कार्यालय बंद रहने जैसी स्थिति है, जिससे आम जनता के काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर पटवार सर्कल सालवां में पटवारी की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन


पटवारवृत में अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके राजस्व संबंधी दस्तावेज तक नहीं बन रहे हैं। विनोद शर्मा, ग्रामीण
जमीन की निशानदेही को लेकर आवेदन करने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा सके हैं। मनोज शर्मा, ग्रामीण
बच्चों के बेरोजगारी, आय और हिमाचली बोनोफाइड प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। दस्तावेज बनने से बच्चों को अपना हक पाने में राहत मिलेगी। सुरेंद्र कुमार, ग्रामीण
सालवां पटवार वृत में पटवारी का पद भरने की उनमें आस जगी थी, लेकिन अभी तक पद पर ज्वाइंनिंग देने के लिए कोई नहीं पहुंचा हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है। प्रेम लाल गौतम, ग्रामीण
पटवारी की नियुक्ति के लिए दो रिटायर कर्मियों ने आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं की। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही नए पटवारी की तैनाती होगी, राजस्व से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। कुशल सिंह, नायब तहसीलदार, तेलका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें