फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह गांव ऐसे जहां नहीं बजती मोबाइल की घंटी

Sun, 08 Jun 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भांदल पंचायत के जम्मू-कश्मीर से सटे गांवों में नहीं चलते मोबाइल
विज्ञापन

बात करने के लिए जाना पड़ रहा पांच किमी दूर प्रियुंगल गांव
किसी भी सरकार ने नेटवर्क टावर लगाने की नहीं उठाई जहमत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटी भांदल पंचायत के छह गांवों में आज भी मोबाइल फोन की घंटी ही नहीं बजती। लोगों के पास मोबाइल तो हैं, लेकिन उसमें किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं आता। बात करने के लिए लोगों को पांच किलोमीटर दूर प्रियुंगल जाना पड़ता है।
वहां संघणी में लगे एयरटेल कंपनी के टावर का नेटवर्क आता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह काफी चिंता का विषय है कि जेएंडके के साथ सटे गांवों में अभी तक मोबाइल नेटवर्क की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को पुलिस तक कोई सूचना पहुंचानी हो तो उन्हें या तो चेक पोस्ट में जाना पड़ेगा। या फिर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर प्रियुंगल से फोन करना होगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों में सतीश कुमार, रमेश, जर्म सिंह, हेम राज, चैन लाल, चुनी लाल, सोभिया राम और प्यार चंद ने बताया कि लंगेरा, मटून, भैंड सहित आधा दर्जन गांवों में रहने वाली 1500 आबादी अभी तक मोबाइल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाई है। ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां मोबाइल फोन नहीं होंगे। लेकिन नेटवर्क के बिना उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ग्रामीण कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले। यही कारण है कि अभी तक ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं।
विज्ञापन

इनसेट
उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है। इस मामले में जानकारी जुटाकर बीएसएनएल व अन्य नेटवर्क कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। -अभिराय सिंह ठाकुर, कार्यवाहक एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें