फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चाकू से डराकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक पुलिस हिरासत में

Fri, 25 Apr 2025 11:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने में पहुंच उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। चाकू दिखाकर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं, वीरवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी सदर थाना चंबा में आ पहुंचे। विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने थाना प्रभारी से युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह के समय जब वह अपने घर से पल्यूर की तरफ जा रही थी। तो सुनसान रास्ते में एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने चाकू निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे वह काफी डर गई। उसने अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज को सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक वहां से भाग गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ पुलिस थाना में जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ आरंभ की है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें