चंबा। रावी नदी के उफनते जल के बीच वीरवार दोपहर दुर्लभ नजारा देखने को मिला। तेज बहाव के बीच फंसी एक जंगली बकरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान बचा ली।
इस घटनाक्रम को देखने वाले लोग हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों अमित कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार के अनुसार जंगली बकरी पहले कुछ देर तक नदी के किनारे खड़ी होकर बहाव का जायजा लेती रही। इसके बाद उसने अचानक उफनती रावी नदी में छलांग लगा दी। तेज धारा के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ती रही। काफी मशक्कत के बाद जंगली बकरी नदी के बीच स्थित एक संकरी चट्टान तक पहुंचने में सफल रही। वहां उसने कुछ देर विश्राम किया और फिर फुर्ती के साथ पहाड़ी की ओर कई ऊंची छलांग लगाते हुए सुरक्षित जंगल का रुख कर लिया। संवाद