फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कब्जा छुड़ाने गई टीम, मारपीट को हुए उतारू, तीन घंटे तक तनातनी

Mon, 04 Nov 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विकास खंड डलहौजी के तहत एक गांव के लिए बने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को तीन घंटे तक तनातनी का माहौल रहा। हालात ऐसे बने कि कब्जे को हटाने के लिए पहुंची संयुक्त टीम को अतिक्रमणकारी मारने पर ही उतारू हो गए। इस हाई प्रोफेइल ड्रामे के बाद आखिरकार संयुक्त टीम खाली हाथ ही वहां से पीछे लौट आई। खैर, अब राजस्व विभाग की ओर से रास्ते की तकसीम करने के बाद ही इस रास्ते को उखाड़ने की योजना दिख रही है।
विज्ञापन

डलहौजी के अधीन आने वाली एक पंचायत में गांव को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा सीढि़यां बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से की गई। इसके बाद पंचायत की ओर से अतिक्रमणकारियों को तीन बार पंचायती राज अधिनियम के तहत तीन बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं अपने स्तर पर हटाने के निर्देश जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसे हल्के में लिया। आखिरकार पंचायत प्रबंधन की ओर से उपमंडलाधिकारी सलूणी को इस बाबत अवगत करवाया गया। तदोपरांत, एसडीएम सलूणी के निर्देशानुसार पुलिस विभाग, राजस्व और पंचायत प्रतिनिधि को अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर भेजा गया। सोमवार को अतिक्रमण हटाने को पहुंची टीम के साथ अतिक्रमणकारियों ने बहसबाजी की और इसके बाद वे गाली-गलौज करते हुए मारने पर ही उतारू हो गए। खैर, तीन घंटों तक चली इस बहसबाजी के बाद संयुक्त टीम खाली हाथ ही वापस लौट आई।
इनसेट
एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि गांव के रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची टीम के साथ अतिक्रमणकारियों ने बहसबाजी की है।
इनसेट
मौड़ा पंचायत प्रधान अशोक सूर्यांश ने बताया कि गांव के रास्ते में अतिक्रमण हटाने को टीम पहुंची थी। अतिक्रमणकारियों ने उसके साथ बहसबाजी करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारने पर उतारू हो गए। खैर, टीम वापस लौट आई है।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस विभाग, पंचायत प्रतिनिधि और राजस्व विभाग की टीम ने इससे पूर्व मौड़ा पंचायत के अधीन आते तेलका मुख्य मार्ग से भद्रकाली मंदिर की सराय के रास्ते में हुए अतिक्रमण को भी हटवाकर रास्ता लोगों के लिए बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें