फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायतों में मानसिक रोगियों, असहाय बुजुर्गों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों और मानसिक रोगियों की देखभाल करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। इसमें 22 स्वास्थ्य कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में जाकर आशा वर्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं चिकित्सा अधिकारियों की सयुंक्त टीम के साथ मिलकर मानसिक रोगियों, बुजुर्गों और असहाय (दूसरों पर आश्रित) बीमार लोगों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही वे ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद उनकी देखभाल भी करेंगे। यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता होगी तो उसे अस्पताल भी लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं, उनके स्वास्थ्य की जांच को लेकर समय-समय पर उनसे संपर्क भी करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य शिक्षक निर्मला ठाकुर, सीएचओ मीनाक्षी मांडला और स्वास्थ्य कार्यकर्ता जतिन कुमार ने प्रशिक्षक के तौर पर भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें