चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी में पुस्तकालय का निरीक्षण करने के लिए टीम पहुंची। टीम का नेतृत्व डॉ. सुशील कुमार और डॉ. चंदन भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
टीम ने पुस्तकालय में मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने पुस्तकालय के बुनियादी ढांचे, पुस्तकों और पत्रिकाओं की उपलब्धता, पुस्तकालय के कर्मचारियों की योग्यता और पुस्तकालय की स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन भी किया। साथ ही आगामी रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।
राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी के पुस्तकालय में कॉलेज विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। टीम के निरीक्षण करने का मकसद पुस्तकालय में विद्यार्थियों की परेशानियां जानने के साथ नई किताबें उपलब्ध करवाना है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने उम्मीद जताई है कि उनकी रिपोर्ट से पुस्तकालय की सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।