फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुंडला के 11 युवाओं को मिली निजी कंपनी में नौकरी

Wed, 04 Sep 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार करवाए गए। इसमें 11 युवाओं ने भाग लिया। कंपनी ने सभी युवाओं का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

कंपनी इन युवाओं को ज्वाइनिंग देगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सुंडला में आयोजित परिसर साक्षात्कार में 11 युवा चयनित हुए हैं। अब 6 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी और 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम और महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित युवाओं को 10 से 25 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें