फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अचार के स्वाद ने बदला जिंदगी की जायका

Fri, 28 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ सटे सरोल गांव की दयाबंती ने मेहनत और धैर्य से न केवल अपने जीवन को बदलने में सफलता प्राप्त की बल्कि 10 अन्य महिलाओं की जिंदगी भी संवार दी। दयाबंती का बनाया अचार पहले चंबा तक ही सीमित था, अब दिल्ली तक अपनी पहचान बना चुका है और बाहरी जिलों से भी उन्हें लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में उन्होंने अचार बनाने का काम शुरू किया था। उनके इस सफर में उनके पति का भी पूरा सहयोग था, जिनकी मदद से उन्होंने इस छोटे से व्यापार को बड़े पैमाने पर फैलाया। वह आंवला, लहसुन, आम और गलगल के साथ मिर्च का अचार भी बना रही हैं। सबसे अधिक फायदा उन्हें चंबा, सुजानपुर, शिमला और अन्य जगह लगने वाले मेलों और प्रदर्शनियों से होता है, जहां वह अपने स्टॉल लगाती हैं। दयाबंती ने बताया कि उनका बनाया अचार अब यह सिर्फ चंबा तक ही सीमित नहीं है बल्कि बाहरी जिलों और राज्यों के लोग भी इसे पंसद कर रहे हैं। उन्होंने अपने काम में स्वयं सहायता समूह के जरिये 10 महिलाओं को जोड़ा और उन्हें काम सिखाया है। हाल ही में उन्हें जिला प्रशासन ने सहयोग किया है और शहर में अपने उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल लगाने की जगह दी है। इससे उनकी और उनसे जुड़ी महिलाओं की उम्मीद बंध गई है। उन्होंने कहा कि अचार के साथ अब वह बुनाई का भी काम शुरू कर रही हैं। नए डिजाइन के स्वेटर बनाकर अपने व्यवसाय को मजबूती देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें