फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीत की मिठास ने घोली बाजार में रौनक

Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मिष्ठान की दुकान पर रखी मिठाइयां। संवाद
विज्ञापन
जीत के जश्न ने बढ़ाई लड्डुओं की चमक, मिष्ठान विक्रेता खुश
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग के अलावा देर रात तक दुकानों में लग रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनावों के नतीजों ने जहां विजयी उम्मीदवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, वहीं बाजारों में भी रौनक लौटा दी है। जीत के जश्न में बंटने वाले लड्डुओं और स्वागत समारोहों की तैयारियों ने मिष्ठान विक्रेताओं, बैंड-बाजा संचालकों, डीजे कारोबारियों और फूल विक्रेताओं की बिक्री को पंख लगा दिए हैं। देर रात तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और एडवांस बुकिंग का सिलसिला लगातार जारी है।
बीते कुछ समय से मंदी की मार झेल रहे मिष्ठान विक्रेताओं के लिए चुनाव राहत लेकर आए हैं। मिष्ठान विक्रेताओं के पास बनारसी लड्डू, मोतीचूर और बूंदी के लड्डू के अलावा पनीर की एडवांस बुकिंग और देररात तक मिठाइयां लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। आधी रात को भी मिष्ठान विक्रेता अपनी दुकानें खोलकर मिष्ठान की डिलीवरी दे रहे हैं। मिष्ठान विक्रेताओं के मुताबिक बनारसी लड्डू, मोतीचूर और बूंदी के लड्डू के अलावा पनीर के पकौड़ों और नमकीन के लिए उनके पास एडवांस बुकिंग पहुंच रही है। मिष्ठान विक्रेताओं के पास बनारसी लड्डू 220 रुपये प्रति किलोग्राम, मोती चूर 240 रुपये प्रति किलोग्राम, बूंदी के लड्डू 240 रुपये किलोग्राम, पनीर 320 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
विज्ञापन

मिष्ठान विक्रेताओं में दिनेश शर्मा, राजन महाजन, दिनेश कुमार, अमित कुमार और रवि कुमार ने बताया कि कारोबार में कुछ समय से मंदी की मार देखने को मिल रही थी। लोकतंत्र के त्योहार ने कारोबार को गति दी है।
विज्ञापन


बैंड-बाजा, डीजे संचालकों की भी बढ़ी मांग
पंचायत चुनाव में बैंड-बाजे, डीजे संचालक और फूल विक्रेताओं के पास भी एडवांस बुकिंग पहुंच रही हैं। गेंदे के फूल की मालाओं की मांग भी काफी ज्यादा है। पठानकोट, दिल्ली से निर्यात होने वाले फूलों से तैयार हार विजेताओं के गले पर नजर आ रहे हैं। बैंड पार्टी के सदस्य राज कुमार, अमित कुमार, नरेश कुमार, योगराज ने बताया कि उन्हें विजेता प्रत्याशी को घर तक छोड़ने और रात भर की बुकिंग मिली है। ऐसे में कई जगह तो बैंड पार्टी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें