राजकीय उच्च पाठशाला ग्रौंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नृत्य करती छात्राएं:
चंबा। शिक्षा खंड गैहरा के राजकीय उच्च पाठशाला ग्रौंडी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भरमौरी नाटी, ऐंचली और शिमला नाटी जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रवक्ता विशाल कुमार ने युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के खतरे पर प्रेरक संबोधन दिया। इसके अलावा कुशल कुमार ने संस्कृत गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराया। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने गत वर्ष में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।