फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिकुड़ गईं गलियां, राहगीर ढूंढते रह जाते हैं रास्ता

Thu, 18 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में जनसाली के पास गली में दोनों और पार्क दोपहिया वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर की गलियों में बेतरतीब खड़े किए जा रहे दोपहिया वाहन लोगों की आवाजाही में बाधा पैदा कर रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। सुबह 10 बजे संवाददाता की टीम जनसाली मोहल्ला की मुख्य गली में पहुंची तो देखा कि दुकानों के साथ लोगों ने अपने मोटरसाइकिल खड़े कर रखे हैं। इससे गली का दायरा काफी सिकुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे अभिभावकों को बड़ी मुश्किल से वहां से गुजरना पड़ रहा है। वहां से गुजर रहे राहगीर खुद को बाइकों से टकराने से बचने की जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। सुबह 10:30 बजे राहगीर विनोद कुमार वहां पहुंचे उन्होंने बताया कि गली में दोपहिया वाहनों की वजह से रोजाना परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के अलावा आईटीआई के बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार राहगीर इन वाहनों से टकरा भी चुके हैं।

पूर्वाह्न 11 बजे जब संवाद टीम चौंतड़ा वार्ड में पहुंची तो वहां पर खरूड़ा मोहल्ला को जाने वाली गली में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। वहां से गुजर रहे विकास कुमार ने बताया कि नगर परिषद और पुलिस को इस समस्या के बारे में कई बार पहले बताया जा चुका है। आज दिन तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे समाने की कोठी रास्ते के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हैं। बीच में बचे थोड़े से रास्ते से वाहन और राहगीर गुजर रहे हैं। वहां पर संजीव कुमार ने बताया कि यह एक दिन की समस्या नहीं है। रोजाना रास्ते पर यही आलम होता है। पुलिस मुख्य सड़कों पर चालान काटने में लगी रहती है और गलियों में अव्यवस्था का आलम बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें