फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर ढाई घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

विज्ञापन
चंबा-कांगड़ा की सरहद पर साजी नाला में पुल से टकराने के बाद खराब खड़ा ट्रक। 
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढाई घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। इससे देखते ही देखते चंबा और पठानकोट की ओर से आने-जाने वाली बड़ी-छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। बुधवार सुबह 10:00 बजे के करीब चंबा से जसूर की ओर जा रहा सामान से लदा ट्रक चंबा-कांगड़ा की सीमा पर स्थित साजी नाला में पुल के पिलर से जा टकराया। आखिरकार दोपहर 12:30 बजे जसूर से क्रेन मंगवाकर ट्रक को हाईवे से हटाने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार आदि ने बताया कि वे अपनी गाड़ी में सवार होकर कांगड़ा जिले के लिए निकले थे लेकिन, सांजी नाला में हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चिलचिलाती धूप के बीच उन्हें अपनी गाड़ियों में बैठ कर ही हाईवे के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। हाईवे पर व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए हाईवे प्रबंधन को भी अपने स्तर पर पूरे प्रबंध करने चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

हाईवे प्रबंधन मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि चंबा-कांगड़ा की सीमा पर पुल के साथ ट्रक के टकरा जाने से इस प्रकार की समस्या पेश आई। बहरहाल, क्रेन के जरिये ट्रक हाईवे किनारे से हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें