फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो घंटे बाद आई दूसरी बस, इंटरव्यू देने के लिए नहीं जा पाए 16 युवा

Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस ने मंगलवार रात यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया। धुलाई के तुरंत बाद बिना सुखाए बस को रूट पर भेजने से सीटें पूरी तरह गीली थीं। बस की स्थिति देखते ही यात्रियों ने यात्रा से साफ इन्कार कर दिया। दो घंटे बाद दूसरी बस भेजी, लेकिन तब तक इंटरव्यू देने जाने वाले 16 युवा मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे जैसे ही बस चंबा बस अड्डे पर पहुंची तो बस की सीटों पर गत्ते देखकर 25 यात्रियों ने जोरदार विरोध जताया। उनका कहना था कि परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों के समझाने के बावजूद यात्री ठंड में गीली बस में बैठने को तैयार नहीं हुए।
लगभग दो घंटे की देरी से 10 बजे के बाद दूसरी बस उपलब्ध करवाई गई, लेकिन तब तक कई यात्रियों का समय निकल चुका था। इंटरव्यू देने जा रहे युवाओं ने बताया कि देरी के चलते वे समय पर चंडीगढ़ नहीं पहुंच सके और मजबूरन घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री हिमांशु, राहुल ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, जतिन कुमार, रमन ठाकुर और अंकज ने बताया कि निगम की लापरवाही से उनकी मेहनत और समय दोनों बर्बाद हो गए। उनका कहना था कि बस धुलाकर तुरंत रूट पर भेजना समझदारी नहीं है, खासकर ठंड के मौसम में।
यात्रियों ने मांग की कि भविष्य में किसी भी बस को रूट पर भेजने से पहले पूरी तरह सुखाया जाए, ताकि इस तरह की समस्या दोबारा न आए। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गीली सीटों वाली बस को रुकवा कर दूसरी बस भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें