चंबा के बाल रावमापा में सालाना सामारोह के दौरान प्रस्तुति देते नौनिहाल।संवाद
चंबा। हुंदा मुकद्दरां रा खेल, लग्न बनाए रब्ब ने, डुग्गे नालुए गीतों की एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच पीएम श्री बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। सदर विधायक नीरज नैयर ने इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतिंद्र चनरिया और दीपक कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और शॉल, टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नीरज नैयर ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह राज्य सरकार के अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है। हर क्षेत्र में आज के युवा आगे है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यार्थी वर्ग, अभिभावक समेत अन्य मौजूृद रहे।