फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाला व्यक्ति जमानत पर छोड़ा

Mon, 11 Sep 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने नागरिक उपमंडल अधिकारी के समक्ष पेश किया। यहां उपमंडल अधिकारी ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान व्यक्ति को लताड़ भी लगाई गई।
विज्ञापन

अब उसकी पेशी दोबारा नागरिक उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में होगी। उस दौरान उसे जुर्माना भी किया जा सकता है। परिधि गृह के बाहर पुलिस ने व्यक्ति को शनिवार रात को नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाते हुए पकड़ा था। परिधि गृह में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी ठहरे थे। इसके चलते पुलिस ने उसे पकड़कर थाने में तलब किया। यहां उसे एक रात हवालात में रखा गया। रविवार देर शाम को उसे नागरिक उपमंडल अधिकारी के पास पेश किया गया। यहां से जमानत पर छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें