फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 23 Oct 2025 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से नगर परिषद चंबा अब सख्ती से निपटेगी। नगर परिषद ने इसकी सूची तैयार की है। इसमें नालियों में सामान सजाने वाले दुकानदारों के नाम शामिल हैं। नगर परिषद अब इन दुकानदारों को नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पहले दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया जाएगा। यदि इसके बाद भी दुकानदार सामान नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार सहित, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, मुगला और बालू में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानदारी चमकाने के लिए नालियों को भी दुकान का एरिया समझ रखा है। यहां काउंटर बढ़ाकर लगाए जा रहे हैं। इससे सफाई करने वाले कर्मियों को परेशानी हो रही है। साथ ही अतिक्रमण के चलते सड़कें भी सिकुड़ रही हैं। इससे जाम की समस्या शहर में बन रही है। नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अध्यक्ष राखी कौशल ने बताया कि इजल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे और नालियों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें