चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रूणेगा और जुम्हार के बीच वीरवार को मैच खेला गया। इसमें दोनों ने एक बराबर स्कोर किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। इसमें रूणेगा की टीम ने तीन रन से जीत गई।