फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिर्जा परिवार से 5,500 मिंजर खरीदेगी नगर परिषद

Sun, 19 Jul 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्डर दिया, जरूरत पड़ने पर स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों से भी होगी खरीद
विज्ञापन

जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां, 26 जुलाई से दो अगस्त तक होगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सिर्फ एक रंगीन धागा नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था और भाईचारे की पहचान बनने वाली मिंजर एक बार फिर चंबा की गलियों में परंपरा की खुशबू बिखेरने को तैयार है।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले से पहले नगर परिषद ने 5,500 मिंजर खरीदने के लिए मिर्जा परिवार को ऑर्डर दिया है जबकि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों से भी मिंजर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा ने मिर्जा परिवार से मिंजर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर परिषद अपने आधिकारिक निमंत्रण पत्रों के साथ शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों को मिंजर भेंट करेगी। मिंजर चंबा की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। मिंजर मेला शुरू होने से पहले इसे शुभकामना और सम्मान के प्रतीक के रूप में लोगों को दिया जाता है। वर्षों से मिर्जा परिवार इस परंपरा का हिस्सा रहा है। नगर परिषद को मिंजर उपलब्ध करवाता रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार 5,500 मिंजरों की मांग भेजी है। जरूरत बढ़ने पर अन्य स्थानीय संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों से भी अतिरिक्त मिंजर खरीदी जाएंगी। मिंजर मेले की तैयारियां चरणबद्ध तरीके से जारी हैं। निमंत्रण पत्रों के वितरण से पहले सभी मिंजर प्राप्त कर ली जाएंगी। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 26 जुलाई से दो अगस्त तक होगा।

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष राखी कौशल ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। करीब 5500 मिंजर की खरीद मिर्जा परिवार से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें